कौन हैं UNGA में पाकिस्तान की बखिया उधेड़नी वालीं भारतीय डिप्लोमैट पेटल गहलोत?
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की आलोचना करने वालीं पेटल गहलोत, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की अधिकारी हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। दिल्ली में जन्मीं पेटल ने 2015 में आईएफएस जॉइन की थी। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातक और मास्टर्स डिग्री है।