कौन हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल जिन्हें ट्रंप ने बताया था जिहादी?
पेशे से डॉक्टर और प्रगतिशील नेता अब्दुल अल-सैयद ने अमेरिका की मिशिगन सीट पर जीत दर्ज कर डॉनल्ड ट्रंप की पार्टी को झटका दिया। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हराया। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने सैयद को ‘जिहादी’ बताया था। इस जीत के साथ वह अमेरिकी सीनेट पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सांसद बन गए हैं।