कौन हैं अमोल मजूमदार जिन्हें कहा जा रहा है भारतीय महिला टीम का 'कबीर खान'?
भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार को 'कबीर खान' कहा जा रहा है जो कभी भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में नहीं खेल पाए। उन्होंने 1993 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और पहले मैच में 260 रन ठोक दिए थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 11,167 रन बनाए जिसमें 30 शतक शामिल हैं।