मशहूर शिक्षक व फिज़िक्सवाला के को-फाउंडर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी की नेटवर्थ (₹14,520 करोड़) अभिनेता शाहरुख खान से भी अधिक (₹12,490 करोड़) है। प्रयागराज (यूपी) में जन्मे अलख ने बीटेक बीच में ही छोड़कर 2016 में 'फिज़िक्सवाला' नाम से यूट्यूब चैनल चलाकर एक कमरे से पढ़ाना शुरू किया था। 'फिज़िक्सवाला' अब अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है।