कौन हैं अवीवा बेग जिनकी सास बनेंगी प्रियंका गांधी?
रिपोर्ट्स हैं कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रैहान वाड्रा ने अवीवा बेग से सगाई कर ली है। अवीवा का परिवार दिल्ली में रहता है और दोनों परिवार के करीबी रिश्ते भी बताए जा रहे हैं। अवीवा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की है।