38 साल 299 दिन की उम्र में आसिफ अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट में डेब्यू किया है। पेशावर के रहने वाले आसिफ, लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं और उन्होंने 57 फर्स्ट क्लास मैचों की 95 पारियों में 198 विकेट हासिल किए हैं। आसिफ को एक बार घरेलू मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के लिए पीसीबी ने प्रतिबंधित कर दिया था।