इंग्लैंड में सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ों की सूची में ईशांत शर्मा टॉप पर हैं जिन्होंने 51 विकेट (15-मैच) झटके हैं। वहीं, बुमराह ने अबतक खेले गए 11 टेस्ट मैचों में 49 विकेट झटके हैं। इसके अलावा, कपिल देव ने 43 विकेट व मोहम्मद शमी ने 42 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले के नाम 36 विकेट हैं।