कौन हैं इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल जिन्होंने महाकुंभ भगदड़ में फंसने का किया था दावा?

प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर झूंसी में मची भगदड़ में फंसने का दावा करने वालीं इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का जन्म 1988 में ग्वालियर (एमपी) में हुआ था। तान्या ने प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर से और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीए आर्किटेक्चर किया है। तान्या अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद को यंगेस्ट मिलियनेयर, ऑन्ट्रप्रेन्योर और मिस एशिया-2018 बताती हैं।