कौन हैं इन्फोसिस के को-फाउंडर गोपालकृष्णन जिनके खिलाफ SC/ST ऐक्ट में हुई है FIR?

इन्फोसिस के को-फाउंडर सेनापथी गोपालकृष्णन पर SC/ST ऐक्ट में एफआईआर दर्ज हुई है। वह 2007 से 2014 के बीच कंपनी के सीईओ और वाइस चेयरमैन रहे हैं। 2011 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने आईआईटी मद्रास से फिज़िक्स व कम्प्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री ली है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब ₹35,400 करोड़ है।