वायुसेना के अगले प्रमुख बनने वाले एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह का जन्म 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था और उन्हें दिसंबर 1984 में वायुसेना के फाइटर पायलट स्ट्रीम में नियुक्त किया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के अलुमनाई रहे हैं। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।