कौन हैं ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़?

सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक (1809) टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं। विराट कोहली 1352 रन बनाकर सूची में दूसरे स्थान पर जबकि वीवीएस लक्ष्मण 1236 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। इनके बाद राहुल द्रविड़ व चेतेश्वर पुजारा का स्थान है जिन्होंने क्रमश: 1166 और 993 रन बनाए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट मैच खेले हैं।