कुवैत की शेख अल-सबा को केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की हैं। 48-वर्षीय शेख एक योग प्रैक्टिशनर हैं वह कुवैत के पहले लाइसेंस प्राप्त योग स्टूडियो 'दारात्मा' की संस्थापक हैं। उन्होंने खाड़ी देशों में योग प्रैक्टिस को बढ़ावा दिया व 'योग शिक्षा लाइसेंस' लॉन्च किया जो कुवैत में योग प्रैक्टिस को आधिकारिक मान्यता प्रदान करता है।