कौन हैं ग्रांट स्लैटन जिनके पोस्ट से 'घिबली' इमेज ट्रेंड हो गया वायरल?
सिएटल (अमेरिका) निवासी ग्रांट स्लैटन ने 26 मार्च को अपने परिवार और कुत्ते के साथ वाली एक एआई जेनरेटेड 'घिबली' स्टाइल इमेज X पर पोस्ट की थी जो वायरल हो गई। स्लैटन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उनके पोस्ट को करीब 50 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'घिबली' स्टाइल इमेज काफी ट्रेंड कर रहा है।