inshorts

कौन हैं गणितज्ञ नीना गुप्ता जिन्होंने सुलझाई 70 साल पुरानी गुत्थी?

भारतीय गणितज्ञ प्रोफेसर नीना गुप्ता ने गणित की 70-साल पुरानी जटिल 'जारिस्की कैंसलेशन प्रॉब्लम' को सुलझाकर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। कोलकाता के इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर नीना को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए TIME100 Next India 2026 की सूची में शामिल किया गया। उन्हें रामानुजन पुरस्कार, शांति स्वरूप भटनागर और नारी शक्ति पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है।