inshorts

कौन हैं जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और CJI सूर्यकांत ने उनसे वापस क्यों लिए 2 केस?

CJI सूर्यकांत ने 4-वरिष्ठ जजों से सलाह के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह से 2-केस वापस लिए हैं। आरोप है कि उनकी बेंच ने व्यक्तिगत विवादों को PIL में बदलकर सुनवाई की जबकि उनके रोस्टर में जनहित याचिकाएं शामिल नहीं हैं। 1991 में बिहार से वकालत शुरू करने वाले जस्टिस अमानुल्लाह 2023 में सुप्रीम कोर्ट के जज बने।