कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत जो बनेंगे देश के 53वें CJI?
हरियाणा के हिसार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई बीआर गवई के बाद सबसे सीनियर जज हैं। उन्होंने रोहतक (हरियाणा) की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। 2000 में वह हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने थे और 2004 में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।