कौन हैं ट्रंप प्रशासन की नाक में दम करने वाले छात्रों में शामिल भारत के चिन्मय देवरे?

अमेरिका के मिशिगन में चिन्मय देवरे नामक भारतीय छात्र व तीन अन्य विदेशी छात्रों ने स्टूडेंट वीज़ा रद्द किए जाने के खिलाफ अदालत में केस दायर किया है। चिन्मय 2004 में एच-4 आश्रित वीज़ा लेकर परिवार समेत अमेरिका आए थे। मिशिगन में हाईस्कूल पूरा करने के बाद वह एच-4 स्थिति के तहत वेन स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक कर रहे हैं।