inshorts

कौन हैं डॉ. शिवरंजनी जिन्होंने ₹9 करोड़ की दवा ₹2.5 लाख में दिलवाकर बचाई 7 बच्चों की ज़िंदगी?

पीडियाट्रिशियन डॉक्टर शिवरंजनी संतोष ने दुर्लभ AHDS बीमारी से जूझ रहे 7-बच्चों के लिए ₹9-करोड़ की टिराट्रिकोल दवा करीब ₹2.5 लाख/बच्चे की लागत पर उपलब्ध कराई है। उन्होंने 'एक्सेस टू मेडिसिन्स इंडिया' और नीदरलैंड के 'फार्मास्यूटिकल अकाउंटेबिलिटी फाउंडेशन' की मदद से यह संभव किया। शिवरंजनी ने पहले मीठे घोल को ORS बताकर बेचने वालों के खिलाफ अभियान भी चलाया था।