कौन हैं डिवॉल्ड ब्रेविस जिन्होंने CSK में ली गुरजपनीत सिंह की जगह?

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चोटिल गुरजपनीत सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के 22 वर्षीय बल्लेबाज़ डिवॉल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया है। ब्रेविस ने अब तक 81 टी20 मैचों में 1787 रन बनाए हैं जिसमें 7 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इससे पहले वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।