कौन हैं दिल्ली MCD के कमिश्नर बनाए गए IAS संजीव खिरवार?
संजीव खिरवार 1994-बैच के AGMUT कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं। गृह मंत्रालय ने खिरवार को दिल्ली MCD कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया है। गौरतलब है, 2022 में कुत्ता टहलाने के लिए दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम को खाली करवाने को लेकर खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख हुआ था। खिरवार उस समय दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे।