कौन हैं देश के सबसे अमीर IAS अधिकारी कहे जाने वाले अमित कटारिया जो कभी लेते थे ₹1 सैलरी

देश के सबसे अमीर आईएएस अधिकारी कहे जाने वाले अमित कटारिया की 7 साल बाद छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी नेटवर्थ ₹8.90 करोड़ है और शुरुआत में वह केवल ₹1 सैलरी लेते थे। 2015 में बस्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते समय काला चश्मा लगाए रखने को लेकर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था।