कौन हैं नोएल टाटा जो बन सकते हैं रतन टाटा के उत्तराधिकारी?
रतन टाटा के निधन के बाद टाटा समूह का नेतृत्व करने वालों में सबसे आगे नोएल टाटा बताए जा रहे हैं। टाटा के सौतेले भाई नोएल वेस्टसाइड व ज़ूडिओ की पैरेंट कंपनी ट्रेंट के चेयरमैन, टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन समेत टाटा की कई कंपनियों में बोर्ड मेंबर हैं। नोएल ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया था।