कौन हैं नंदन निलेकणि जो करेंगे शिक्षा सुधार के लिए बनाए गए PM के हाई पावर्ड टास्क फोर्स का नेतृत्व?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए तकनीकी विशेषज्ञ नंदन निलेकणि की अध्यक्षता में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का एलान किया है। निलेकणि इंफोसिस के सह-संस्थापक, आधार (UIDAI) के संस्थापक अध्यक्ष और देश की डिजिटल पहचान प्रणाली के प्रमुख वास्तुकार माने जाते हैं। आईटी और डिजिटल गवर्नेंस में उनके लंबे अनुभव के कारण उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई।