कौन हैं निधि तिवारी जो बनी हैं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव नियुक्त हुईं निधि तिवारी वाराणसी के महमूरगंज़ की रहने वाली हैं। 2014 बैच की आईएफएस अधिकारी निधि ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 को पास किया था और उनकी ऑल इंडिया रैंक 96 थी। यूपीएससी की परीक्षा पास करने से पहले वह वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर कार्यरत थीं।