inshorts

कौन हैं नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिनकी शादी में सांसद कंगना और महुआ ने किया था डांस?

यशस्विनी जिंदल, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से बीजेपी सांसद-उद्योगपति नवीन जिंदल की बेटी हैं। वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर हैं। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने दिल्ली में स्कूलिंग की, फिर येल यूनिवर्सिटी में उन्होंने साइकोलॉजी में बीएस और अडवांस्ड मैंडरिन भाषा की पढ़ाई की। यशस्विनी की शादी में सांसद कंगना रनौत और महुआ मोइत्रा द्वारा दिए गए डांस परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ है।