कौन हैं पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू शख्स और कितनी है उनकी नेटवर्थ?

पाकिस्तान के मशहूर फैशन डिज़ाइनर और अभिनेता दीपक पेरवानी पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू माने जाते हैं। उनका जन्म 1974 में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। दीपक पेरवानी के नाम दुनिया का सबसे लंबा कुर्ता (101 फीट) डिज़ाइन करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। 2022 की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ लगभग ₹71 करोड़ है।