कौन हैं बेबी अरिहा जिसके लिए पीएम मोदी को जर्मनी के चांसलर से करनी पड़ी बात?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर फेडरिक मर्ज़ के भारत यात्रा के दौरान उनसे बेबी अरिहा पर चर्चा की। 2021 में अरिहा के गुजराती माता-पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर बर्लिन में अधिकारियों ने बच्ची ले ली थी। जांच में यौन-शोषण की बात नहीं निकली लेकिन बच्ची की चोट को लेकर लापरवाही का आरोप लगाकर उसे नहीं लौटाया गया।