कौन हैं बिहार की अनीता देवी जो आज संभाल रही हैं पीएम मोदी के सोशल मीडिया हैंडल्स?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज (शनिवार) बिहार के नालंदा की अनीता देवी समेत 6 महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया हैंडल्स संभाल रही हैं। अनीता एक उद्यमी हैं जो मशरूम उत्पादन के ज़रिए सैकड़ों महिलाओं को रोज़गार देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने बताया, "मैंने जीवन में बड़े संघर्ष देखे हैं...हमेशा से अपने दम पर कुछ करना चाहती थी।"