भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट इतिहास में राहुल द्रविड़ 1,659 रनों के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर (1,595 रन) और ब्रेंडन मैकुलम (1,224 रन) हैं। सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में रविचंद्रन अश्विन 75 विकेट के साथ सबसे आगे हैं जबकि उनके बाद रिचर्ड हैडली (65 विकेट) और बिशन सिंह बेदी (57 विकेट) हैं।