कौन हैं भारत में जन्मीं सबा हैदर जिन्होंने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में हासिल की बंपर जीत?
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में इलिनॉय के 84वें हाउस डिस्ट्रिक्ट से जीतने वाली सबा हैदर का पैतृक घर गाज़ियाबाद (यूपी) में है। उन्होंने वहीं अपनी स्कूली पढ़ाई और बीएससी पूरी की। इसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वन्यजीव विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की और गोल्ड मेडल जीता। इंजीनियर अली काज़मी से शादी के बाद 2007 में वह अमेरिका गईं।