कौन हैं भारतीय किचन के 'हीरो'? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए 4 नाम

40 साल का अनुभव रखने वाले मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने कुछ वस्तुओं को 'भारतीय किचन का हीरो' बताया है। ये चीज़ें हैं- A2 घी, हर्ब्स व मसाले, मेवे और फलियां व दालें। डॉक्टर आलोक ने A2 घी को 'शरीर और दिमाग के लिए शुद्ध ईंधन' कहा और दालों को 'पौष्टिक शाकाहारी प्रोटीन' बताया है।