कौन हैं भारतीय मूल के उदय रुद्दाराजू जो बने हैं OpenAI के नए CTO?
भारतीय मूल के उदय रुद्दाराजू को ओपनएआई ने अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) नियुक्त किया है। उदय ने हैदराबाद के चैतन्य भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। साल 2013 से 2018 तक उन्होंने eBay में काम किया।