कौन हैं भारतीय मूल के तीन डेमोक्रेट्स जिन्होंने ट्रंप की पार्टी को दी एकतरफा मात?
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के तीन डेमोक्रेट्स ने जीत दर्ज की है। सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया की 10वीं सीट पर 63.16% वोट पाकर रिपब्लिकन डेव बेकविथ को हराया। अरुणा मिलर मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर दोबारा चुनी गईं जबकि पिया दांडिया ने फ्लोरिडा की 22वीं कांग्रेस सीट जीती। वह फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा पहुंचने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।