inshorts

कौन हैं भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत जिन्होंने UN में पाकिस्तान को धो डाला?

भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बेतुकी नौटंकी और आतंकवाद का महिमामंडन करने को लेकर पाकिस्तान को फिर से बेनकाब किया है। दिल्ली में जन्मीं पेटल का 2015 आईएफएस में चयन हुआ था। वह विदेश मंत्रालय में सहायक सचिव, पेरिस में भारतीय दूतावास की तृतीय-द्वितीय सचिव और अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास में काउंसलर रह चुकी हैं।