कौन हैं मां मनसा देवी व क्या है मंदिर से जुड़ी मान्यता?

मनसा देवी मंदिर (हरिद्वार) शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित है। मनसा देवी को भगवान शिव की मानस पुत्री व नागों के राजा वासुकि की बहन माना जाता है। मंदिर में एक पेड़ है जिसपर लोग धागा बांधकर मन्नत मांगते हैं व पूरी होने पर उसे खोलने आते हैं। मंदिर हरिद्वार के पंच तीर्थों (5-प्रमुख तीर्थ स्थलों) में से एक है।