कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो जिन्हें मिला 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार?
नोबेल शांति पुरस्कार-2025 जीतने वालीं मारिया कोरिना मचाडो वेनेज़ुएला में विपक्ष की नेता हैं। उन्होंने 2010-2014 तक वेनेज़ुएला की राष्ट्रीय सभा की निर्वाचित सदस्य के रूप में कार्य किया। उन्होंने बच्चों के लिए 'एटेनिया फाउंडेशन' (1992) और स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए सुमेत (2002) की स्थापना की। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा भी की थी।