कौन हैं मुस्लिम भजन गायिका बतूल बेगम जिन्हें मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार?
राजस्थान की मशहूर लोक गायिका और मांड गायन की उस्ताद मानी जाने वालीं बतूल बेगम को इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। बतूल बेगम अपने अनोखे संगीत और सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए जानी जाती हैं जो मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद श्रीराम व गणपति के भजन गाती हैं। उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।