मशहूर इन्फ्लुएंसर ऐश्ली सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने 5 महीने पहले अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के 13वें बच्चे को जन्म दिया। गुडरीड्स के अनुसार, कंज़र्वेटिव इन्फ्लुएंसर क्लेयर ने 3 किताबें लिखी हैं जिनमें बच्चों की किताब 'एलीफेंट्स आर नॉट बर्ड्स' शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, वह पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में मैनहैटन के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थीं।