कौन हैं महाकुंभ मेले के DIG वैभव कृष्ण जो पहले 14 महीने के लिए हुए थे सस्पेंड?
प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ मेले के डीआईजी वैभव कृष्ण बागपत के निवासी व 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद 2009 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की थी। 2019 में एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो वायरल होने के बाद वैभव को 14-महीने के लिए निलंबित किया गया था।