कौन हैं महरंग बलोच जिनके नाम से कांपती है पाकिस्तान सरकार? नोबेल के लिए हुईं नॉमिनेट

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। महरंग लंबे समय से बलूचिस्तान में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं। पाकिस्तान सरकार के लिए वह एक चुनौती हैं क्योंकि वह खुले तौर पर सेना और सरकार की नीतियों की आलोचना करती हैं।