कौन हैं रागिनी दास जिन्हें गूगल इंडिया ने बनाया स्टार्टअप्स विंग का प्रमुख?

रागिनी दास को गूगल इंडिया में स्टार्टअप्स विंग का प्रमुख बनाया गया है। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह 2020 में लॉन्च किए गए leap.club की को-फाउंडर और FICCI में स्टार्टअप्स की महिला समिति की अध्यक्ष हैं। उन्होंने लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) से बीबीए किया है और ट्राइडेंट ग्रुप इंडिया के अलावा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक व एल्यूडेकोर संग इंटर्नशिप की है।