कौन हैं रंजना प्रकाश देसाई जो बनीं हैं 8वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन?

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को 8वें वेतन आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। 2014 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुईं रंजना ने परिसीमन आयोग का नेतृत्व किया था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर में सीटों का पुनर्गठन हुआ था। वह लोकपाल चयन समिति और समान नागरिक संहिता पर बनी समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Load More