गायत्री यादव को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) व एग्ज़ीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, स्ट्रेटेज़िक इनिशिएटिव्स नियुक्त किया गया है। वह मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी व अन्य के साथ मिलकर काम करेंगी। गायत्री ने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया है और वह पहले स्टार टीवी नेटवर्क सहित अन्य संगठनों में काम कर चुकी हैं।