कौन हैं रज़ा पहलवी जिनका नाम लेकर ईरान में सड़कों पर उतरी भीड़?
ईरान में निर्वासित क्राउन प्रिंस रज़ा पहलवी का जन्म अक्टूबर 1960 में ईरान (तेहरान) में हुआ था। वह ईरान के अंतिम शाह मोहम्मद रज़ा पहलवी के बड़े बेटे थे। इस्लामी क्रांति के बाद ईरानी राजशाही समाप्त हो गई जिससे शाही परिवार को निर्वासन में जाना पड़ा। रज़ा ने अपने पिता के निधन के बाद खुद को उत्तराधिकारी घोषित किया था।