कौन हैं रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करने वाले गेंदबाज़ हिमांशु सांगवान?

रणजी ट्रॉफी मैच में शुक्रवार को दिल्ली से खेल रहे विराट कोहली को 6 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करने वाले रेलवे के तेज़ गेंदबाज़ हिमांशु सांगवान का जन्म 2 सितंबर 1995 को नज़फगढ़ (दिल्ली) में हुआ था। हिमांशु ने 23 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट ए मैच खेले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 77 विकेट चटकाए हैं।