कौन हैं विकलांग कोटे से MPPSC अधिकारी बनीं प्रियंका कदम जिनके डांस का वीडियो हुआ है वायरल?

एमपीपीएससी में विकलांग कोटे से ज़िला आबकारी अधिकारी बनीं प्रियंका कदम के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। उज्जैन निवासी प्रियंका ने इंदौर के अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। एमपीपीएससी से पहले 3 सरकारी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकीं प्रियंका को सरकारी व निजी दोनों सेक्टर की 19 नौकरियों का अनुभव है।