कौन हैं विवेक रामास्वामी जिन्हें ट्रंप बनाना चाहते हैं ओहायो का गवर्नर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को 2026 के ओहायो गवर्नर चुनाव के लिए समर्थन दिया है। 1985 में जन्में रामास्वामी, बायोटेक कंपनी 'रोइवंट साइंस' के फाउंडर हैं। उन्होंने 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में हिस्सा लिया था लेकिन बाद में ट्रंप के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।