कौन हैं स्वामी अनंता गिरि जिन्होंने करोड़ों का कारोबार छोड़ा और पकड़ी सनातन की राह
पंजाब की रहने वालीं स्वामी अनंता गिरि ने ड्रग्स के लती पति की मौत के बाद आध्यात्मिकता की राह पकड़ी थी। गुरु श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चरणाश्रित गिरि जी महाराज से दीक्षा लेकर उन्होंने श्री विद्या साधना शुरू की और इससे पहले उन्होंने करोड़ों की परफ्यूम इंडस्ट्री छोड़ दी। वह 10,000 युवकों को नशे की लत छुड़वा चुकी हैं।