कौन हैं साईराज बहुतुले जिन्हें बनाया गया है भारतीय टीम का अंतरिम गेंदबाज़ी कोच?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का अंतरिम गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है। लेग-स्पिनर रहे साईराज ने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था और उन्होंने 2 टेस्ट और 8 वनडे मैचों में कुल 5 विकेट लिए। मुंबई में जन्मे 51-वर्षीय साईराज के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 188 मैचों में 630 विकेट हैं।

Load More