वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव का जन्म 25 अक्टूबर 1999 को उत्तर प्रदेश के बागपत में हुआ था। उन्होंने इस साल एशियाई ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। सचिन पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे और क्रिकेटर एमएस धोनी और जसप्रीत बुमराह को आदर्श मानते हैं।